सरकारी नौकरी – एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के लिए 96 पदों पर भर्ती हेतु आनलाईन करें आवेदन



भोपाल, 7 सितंबर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडों 11 सितंबर से 7 अक्टूबर तक खुली रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट के 96 पदों पर भर्ती की जानी है जिसके लिए योग्यता हेतु उम्मीदवारों के पास भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा या सीपीएस डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए तथा आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क आवेदन के लिए राज्य के एससी/एसटी / ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1 हजार रुपये का शुल्क देना होगा। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करें आप्शन पर क्लिक कर एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डिटेल्स भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट लेकर रख लें।