भिलाई नगर, 9 सितंबर। दुर्ग जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आज प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य की 10 अलग-अलग कंपनियां युवाओं का चयन कर उन्हें नौकरी देंगी। आज चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के मुताबिक 10 हजार रुपए से डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 82 पदों के लिए चयन किया जाएगा।इसके लिए योग्यता भी निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 9 सितंबर की सुबह 10ः30 बजे उपस्थित होंगे।
प्लेसमेंट कैंप में डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन की नौकरी एमएस शिवालिक इंजीनियरिंग में मेल्टिंग एजीएम फाउंड्री के लिए 1 पोस्ट रिक्त है। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन विद टेक्निकल निर्धारित की गई है। चार्ज की 1 पोस्ट के लिए शैक्षणिक आर्हता ग्रेजुएशन और वेतनमान 30 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सीएनसी ऑपरेटर के 20 पदों पर चयन के लिए शैक्षणिक आर्हता ग्रेजुएशन विद मैकेनिकल इंजीनियर निर्धारित की गई है, इन्हे 10 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। सभी का नियुक्ति स्थल इंडस्ट्रीज एरिया भिलाई होगा। वहीं अंकित इंडस्ट्रीज में 4 पदों पर भर्ती होगी। अंकित इंडस्ट्रीज द्वारा फिटर, फैब्रिकेटर, आटोकैड वर्कर के लिए 4 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए शैक्षणिक आर्हता आईटीआई फिटर, फैब्रिकेटर, आटोकैड डिप्लोमाधारी आवेदन कर सकते हैं, इन्हें 10 से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा इनका भी कार्य स्थल हथखोज होगा। मेटल स्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड मुरमुंदा भिलाई में डिजाइनर हेतु 2 पोस्ट रिक्त हैं जिसके लिए डिप्लोमा/इंजीनियरिंग इन सिविल, मैकेनिकल, ऑटोकैड, एमएस ऑफिस, इंग्लिश कम्युनिकेशन इन ऑल मीडिया के अभ्यर्थी चयनित होंगे। कंपनी द्वारा 12 से 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। महामाया मिनरल्स एंड केमिकल्स में तीन पद के लिए भर्ती की जायेगी। महामाया मिनरल्स एंड केमिकल्स हथखोज में प्रोपेरिटर के लिए बीकाम या उससे अधिक योग्यता निर्धारित है। कंपनी 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन देगी। आदित्य इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन पद ऐप्लीकेशन इंजीनियर हेतु रिक्त हैं। इसके लिए शैक्षणिक आर्हता डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स है। कंपनी 7 हजार रुपये ( ट्रेनिंग में ) देगी। नियुक्ति स्थल रायपुर, रायगढ़, अंगुल ओडिशा होगा केमिस्ट, आईटीआई फिटर व वेल्डर के लिए 4 पद टंकेश्वरी मेटल पाउडर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में रिक्त हैं। शैक्षणिक आर्हता बीएससी एंड आईटीआई (फिटर/वेल्डर) निर्धारित की गई है, वेतनमान 10 हजार रुपये है। नियुक्ति स्थल ग्राम अहेरी होगा। मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव व मैनेजर के लिए तीन पद मेहता स्टील में सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए शैक्षणिक आर्हता ग्रेजुएशन मैकेनिकल इंजीनियर, एमबीए प्लस मार्केटिंग निर्धारित की गई है। कंपनी 11 से 13 हजार रुपये मासिक वेतन देगी। कार्य स्थल इंडस्ट्रीज एरिया भिलाई होगा। इस कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के 2 पोस्ट रिक्त हैं जिसके लिए शैक्षणिक आर्हता ग्रेजुएशन एंड पोस्ट ग्रेजुएशन विद प्रोफिशिएंसी इन इंग्लिश निर्धारित की गई है। वेतनमान 12 हजार रुपए होगा। मोल्डिंग मशीन ऑपरेटर के 4 पद अदिती मोल्डिंग में रिक्त हैं। इसके लिए आउट फ्राम सीपत/आईटीआई/पोलिटेक्निक है, वेतनमान 10 हजार होगा। वेल्डर व फिटर के लिए 22 पद मयूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर में तथा वेल्डर के लिए 15 पद रिक्त हैं। इसके लिए 10 वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। 13 हजार रुपए वेतन मिलेगा।यहां फिटर के 7 पद रिक्त हैं जिनमें 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 12 हजार रुपए वेतन मिलेगा। एमएस सीसीएम मेटल टेक प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए 1, एग्जीक्यूटिव के लिए 1, ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 5, आईटीआई फिटर के लिए 2, सीएनसी ऑपरेटर के लिए 1, ग्रिडरमेन के लिए 2, हेल्पर के 2, सुपरवाइज़र इलेक्ट्रीशियन की 1 पोस्ट रिक्त है। इन पर चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति स्थल हथखोज भिलाई होगा।
रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में आज प्लेसमेंट कैंप, 10 हजार से डेढ़ लाख तक वेतन की नौकरी के लिए होगा चयन

