नशे में शोरशराबा कर लगा रहे थे हार जीत का दांव, सुपेला में 11 जुआरी पकडा़ए

नशे में शोरशराबा कर लगा रहे थे हार जीत का दांव, सुपेला में 11 जुआरी पकडा़ए



भिलाई नगर, 20 अक्टूबर। बीती रात शराब के नशे में हुड़दंग और हार जीत का दांव लगा रहे जुआरियों से परेशान हो पडो़स के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच सुपेला पुलिस ने जुआ खेलते 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे 33 हजार 990 रूपये जब्त किए हैं।
घटना कर रात्रि करीबन साढे़ 11 बजे की है। आदर्श पारा सुपेला के पास कुछ लोग भीड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे और शोर-शराबा कर गाली गलौज कर आस-पास के लोगो को परेशान कर रहे थे।
सूचना पर एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव ने तत्काल सुपेला थाना टीम को रवाना किया। मौके पर रेड कार्यवाही कर टीम ने आरोपियों से 52 पत्ती तास एवं 33 हजार 990 रूपये जब्त किया। सभी के खिलाफ धारा 151, 107, 116(3) के तहत कार्यवाही कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी के न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी रजनी साहनी पिता दिलीप साहनी उम्र 24 साल, रोशन लाल चौहान पिता राजकुमार उम्र 25 साल, सागर चौहान पिता बिरेन्द्र चौहान उम्र 25 साल, जगदीश मूर्ति पिता श्याम मूर्ति उम्र 24 साल, नरेन्द्र चौहान पिता राजेन्द्र उम्र 22 साल, शेख जुबेर पिता शेख मोहम्मद उम्र 30 साल, प्रदीप तांडी पिता गणपति तांडी उम्र 24 साल, राकेश गायकवाड पिता गोपाल उम्र 22 साल, मुकेश चौहान पिता सुरेन्द्र चौहान उम्र 24 साल, हेमंत साहू पिता वासुदेव उम्र 30 साल, रितेश सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 33 साल सभी निवासी इंदिरा नगर, गौतम नगर, लक्ष्मी मार्केट सुपेला के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।