दुर्ग 4 नवंबर । जिला प्रशासन की सकारात्मक सोच जिस ग्राउंड में अग्नि वीरों को परीक्षा देनी है उसी ग्राउंड में उम्मीदवारों से 9 नवंबर से अभ्यास कराया जाएगा ताकि परिस्थितियों से उम्मीदवार अभ्यस्त हो सके। और परीक्षा देने में उन्हें आसानी हो।
जिले में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु इक्छुक आवेदक 09 नवंबर को पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में प्रातः 7ः00 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते है। आवेदक अपने साथ सेना कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र, आठवी, दसवी का अंकसूची एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
भारतीय थल सेना में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की भर्ती हेतु रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक पं. रविशंकर शुल्क स्टेडियम दुर्ग में किया जायेगा। उक्त भर्ती रैली में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन के पूर्व एक सप्ताह का निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में दिया जायेगा।
