युवा शक्ति संगठन ने सुपेला शराब दुकान हटाने शुरू की गांधीगिरी, निकाली पदयात्रा जिला व पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक रोका

युवा शक्ति संगठन ने सुपेला शराब दुकान हटाने शुरू की गांधीगिरी, निकाली पदयात्रा जिला व पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक रोका


युवा शक्ति संगठन ने सुपेला शराब दुकान हटाने शुरू की गांधीगिरी, निकाली पदयात्रा जिला व पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक रोका

भिलाई नगर 23 अगस्त । युवा शक्ति संगठन के द्वारा सुपेला स्पीड दोनों शराब दुकानों को अन्य यंत्र स्थानांतरित करने के लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। आज संगठन द्वारा गांधीगिरी को अपनाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से गदा चौक से मुख्यमंत्री निवास तक निकली पदयात्रा को पुलिस प्रशासन ने सुपेला चौक में जबरन रोका। युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमीन में बैठ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुखिया के नाम तहसीलदार क्षमा यदु व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल को ज्ञापन सौंपा गया ।

युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन एवं संरक्षक पारस जघेंल व शारदा गुप्ता के नेतृत्व में सुपेला गदा चौक से लेकर मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 तक सुपेला स्थित अंग्रेजी देशी शराब दुकान हटाने पदयात्रा निकाली।

विदित हो कि गदा चौक सुपेला मुख्य मार्ग में देशी व अंग्रेजी शराब दुकान संचालित हो रही है जिसके कारण मुख्य मार्ग में हमेशा यातायात बाधित रहता है। इस परेशानी से ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चों को शराब के नशे में शराबी लोगों द्वारा आपत्तिजनक शब्दों और उनकी आक्रोश का शिकार होना पड़ता है। कई बार शराबी आपस में ही लड़ते झगड़ते रहते हैं। वर्तमान में 1माह के अंदर बलवा जैसे कई घटनाएं हो चुकी। सुपेला गदा चौक स्थित दोनों शराब भट्टी को हटाने को लेकर जिला प्रशासन नगर प्रशासन आबकारी विभाग में प्रदेश के मुखिया को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया । युवा शक्ति संगठन स्थानीय निवासी व्यापारी द्वारा हस्ताक्षर अभियान मशाल रैली एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को इस संदर्भ में अवगत कराया गया है। इसके उपरांत भी आज तक जन समस्या निवारण नहीं किया गया। इस हेतु छत्तीसगढ़ के मुखिया को युवा शक्ति संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपने हेतु मंगलवार को सुपेला गदा चौक से भिलाई-3 मुख्यमंत्री निवास तक सुबह 9:00 बजे पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निकाला । परंतु इस पदयात्रा को दबाव पूर्वक जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा गधा चौक में ही रोक दिया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं आम नागरिकों व्यापारी गण ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष मदन सेन पारस जंघेल के शारदा गुप्ता पार्षद महेश वर्मा नवीन सिंह पूर्व पार्षद धनेश्वरी साहू माला ठाकुर राजेश सिंह राजेंद्र कुमार पार्षद नीशु पांडे राजेंद्र सिंह अमिताभ भट्टाचार्य जुनैद खान अमोल साहू कृष्णा टंडन जेपी घनघोरकर शैलेंद्र सिंह अरुण दुबे पुनीत राय आनंद पांडे गोलू साहू पिंकू तिवारी सुनील शर्मा धनेश्वर चौहान सीपी सोनी राजेश पांडे सोनू कुमार गुरनाम सिंह सुनील कुमार शर्मा शोभु साहू सुरेश प्रजापति निराकर निहाल बीपी पाल राजेश केसरवानी शकील कुरेशी बंटी नाहर योगेंद्र गजभिए अनिल गजभिए शिवलाल साव संजय दुबे अखिलेश उपाध्याय बी आंनद टाटा शोभा राजा हरिश्चंद्र टिंकू मनी जंघेलशिवनाथ साव रमेश कुमार यदुवंशी दिनेश गीता लहरें गीता साहू ममता देवांगन प्रीति वर्मा प्रमिला यादव उत्तम साव सोनू कुमार सुमन वर्मा रुखसाना रमा नागवंशी गीता वर्मा सुगंध चौहान रशीदा बी प्रेमी मीना सेन एमन सेन कंचन कौशल्या वर्मा मालती ठाकुर रुकमणी साहू सविता डहरे दिनेश अजीत के चंद डोंगरे गणपत देशमुख रमेश देशमुख पुरुषोत्तम यदु विष्णु रतन सिंग टिकेंद्र कुमार वराडे तरुण यादव भोला यदु बबलू गोस्वामी सुरेश यादव प्रवीण यादव रवि चंद्रशेखर इरफान खान सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।