सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 4 मई। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे yamuna expressway पर रेसिंग बाइक सवार Youtuber की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।
आपको बता दें कि यूट्यूबर अगस्त चौहान यमुना एक्सप्रेस वे पर अपने कावासाकी रेसर बाइक से आगरा से दिल्ली जा रहे थे और रेसिंग बाइक को करीब ढाई सौ किलोमीटर प्रति घंटा के स्पीड से चला रहे थे। इसी दौरान उनकी रेसर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। रेसिंग बाइक टकराने के बाद अगस्त्य का हेलमेट चकनाचूर हो गया और उसके सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। अगस्त्य चौहान उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला था तथा उसका PRO RIDER 1000 के नाम से यूट्यूब चैनल है। जिस पर करोड़ों व्यूअर और लाखों में सब्सक्राइबर भी हैं। यह हादसा थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे 47 माइल पर हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त्य ने 16 घंटे पहले यूट्यूब पर अपना वीडियो डाला था, इसके साथ ही अपने दोस्तों को भी दिल्ली पहुंचने के लिए कहा था। जहां से बाइक राइड शुरू करनी थी। अगस्त्य चौहान बाइक चलाते समय भी प्रोफेशनली वीडियो बनाता था हालांकि, अपने वीडियो में उसने डिस्क्लेमर भी डाल रखा था और तेज बाइक नहीं चलाने की वार्निंग भी दी थी।
अगस्त्य चौहान ने यूट्यूब चैनल पर लिखा था कि ट्रैफिक नियमों का पूरी तरीके से पालन करें और बाइक राइड एक लिमिट में ही करें लेकिन, बुधवार का दिन अगस्त्य चौहान के लिए बाइक राइड घातक बन गया। अगस्त्य चौहान दिल्ली में होने वाली लॉन्ग राइड के कंपटीशन के लिए निकला था। उसने अपनी ZX कावासाकी बाइक को मॉडिफाई भी कराया था। यमुना एक्सप्रेस वे पर अगस्त्य बाइक को 270 की स्पीड तक ले गया। अपनी बाइक को अगस्त्य घोड़ा कहता था। अगस्त्य जीपीएस के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहा था। अगस्त्य 300 की स्पीड चलाने के लिए खाली हाईवे तलाश रहा था और जब 300 की स्पीड से अपनी बाइक चलाने की कोशिश की तो नियंत्रित नहीं कर पाया। हालांकि, इस दौरान वह बाइक चलाते हुए वीडियो बना रहा था। उसने खुद वीडियो में बताया कि उसने इससे पहले कभी भी 300 के स्पीड में बाइक नहीं चलाया है लेकिन इस बार चलाने की कोशिश करेगा मगर उसने इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। देहरादून के रहने वाले इस चर्चित यूट्यूबर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब दस बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 के पास हुआ। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


