युवा उत्सव प्रतियोगिता का हुआ समापन, 108 विधाओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं होंगे पुरस्कृत

<em>युवा उत्सव प्रतियोगिता का हुआ समापन, 108 विधाओं में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं होंगे पुरस्कृत</em>


दुर्ग 22 दिसंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आज 22 दिसंबर को अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव प्रतियोगिता 2023 के अंतिम दिन शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में ऑन द स्पाॅट पेंटिंग, पोस्टर एवं कोलाज मेंकिंग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इन तीनों विधाओं में लगभग 50 से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विकसित छत्तीसगढ़ विकसित भारत 2047 विषय पर केंद्रित इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग एवं कोलाज तारीफ के काबिल थें। शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में तथा विश्वविद्यालय की डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल एवं उपकुलसचिव, राजेन्द्र चौहान की उपस्थिति में आयोजित उक्त तीनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध कलाकार उपस्थित थें।

डाॅ. श्रीवास्तव ने बताया कि 16 दिसंबर से आयोजित इस पांच दिवसीय अंतर महाविद्यालयीन तेरे को सिखाऊंगा गेम तू गलत खली युवा उत्सव समारोह का आज समान हो गया। इस समारोह के दौरान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 07 महाविद्यालयों में 14 विधाओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा सभी प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा शीघ्र की जायेगी। विजेताओं में सभी विधाओं के मिलाकर लगभग 108 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कार वितरणपृथक से आयोजित होगा जिसकी सूचना प्रत्येक महाविद्यालय को पृथक से दी जायेगी। इस बीच विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा तथा कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने अंतर महाविद्यालीन युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी आयोजक महाविद्यालयों को धन्यवाद दिया है। साथ ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।