सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 07 फरवरी । राजनांदगाव जिला में यूथ (अंडर 23) राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल एट प्रतियोगिता 2023-24 (बालक/बालिका) का आयोजन 08 से 10 फरवरी तक रॉयल किड्स कॉन्वेंट, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में किया गया है। यह प्रतियोगिता इंडियन फुटबॉल एट फेडरेशन (रि) एवं छत्तीसगढ़ फुटबॉल एट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी। इस प्रतियोगिता में देश भर से 10 से अधिक राज्यों से टीमें जिसका लगभग 160 प्रतिभागी एवं 30 ऑफिशल्स हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की सारी तैयारियां राष्ट्रीय महासंघ एवं राज्य संघ द्वारा कर ली गयी है। प्रतियोगिता में भारत टीम (अंडर 23) बालक व बालिका का चयन भी किया जायेगा जो की भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय (अंडर 23) फुटबॉल एट प्रतियोगिता में भाग लेगी।

