*जामुल में चाकू की नोक पर युवक से लूट, बाईक सवार तीन नकाबपोश की तलाश जारी*

*जामुल में चाकू की नोक पर युवक से लूट, बाईक सवार तीन नकाबपोश की तलाश जारी*


जामुल में चाकू की नोक पर युवक से लूट, बाईक सवार तीन नकाबपोश की तलाश जारी

भिलाई नगर, 15 जनवरी। खेदामारा में बीती रात बाईक सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने युवक का रास्ता रोका और चाकू की नोक पर उससे 2 हजार रूपये लूट लिये। विरोध करने पर युवक से नकाबपोश आरोपियों ने उससे मारपीट की और बाईक से फरार हो गए। देर रात जामुल पुलिस ने सूचना पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 

जामुल एएसआई इमानुएल खलखो ने बताया कि 36 वर्षीय जितेंद्र गायकवाड़ निवासी खेदामारा नंदिनी रोड जामुल का बासिन तिराहा चौक पुल के पास पान ठेला है। कल रात वह रोज की तरह पान ठेला बंद कर अपने घर जा रहा था तभी साढ़े 9 बजे आसपास अज्ञात तीन व्यक्ति अपने मोटर सायकल को दूर खड़ी कर सड़क पर उसका रास्ता रोक लूट की नियत से जबरन जेब टटोलने लगे और जेब में मिले 2 हजार रूपये निकाल लिए। जितेंद्र जब विरोध करने लगा तो उससे तीनों मारपीट करने लगे। जितेंद्र के दाहिने हाथ की बांह, नाक व कमर में चोट आई है। तीनों अज्ञात आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुये थे जिससे पहचान नहीं हो पाई है। उनकी मोटर सायकल घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ी थी, मारपीट कर आरोपी बाईक से भाग गए। घायल जितेंद्र ने घटना के बाद घर जाकर अपनी मां कान्ती बाई, पड़ोसी जब्बार अली व छोटू को जानकारी दी और परिजनों के साथ कल रात थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 341 और 394 के तहत अपराध दर्ज किया है। आस-पास संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।