दुर्ग 7 सितंबर। पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोनारी भरदा के पास शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई शाम को करीब 4:00 बजे युवक के शव को एसडीआरएस की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला मृतक युवक खुर्सीपार का रहने वाला था।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि ग्राम कोनारी भरदा शिवनाथ नदी में युवक डूब गया था। दुर्ग एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू प्रारंभ किया। 2 घंटे के स्कूबा ड्राइविंग कर शव को बाहर निकाला गया एवं एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना के सुपुर्द किया गया। मृतक – एस हरीश पिता एस वी राव उम्र 30 वर्ष साकिन खुर्सीपार भिलाई का रहने वाला है। पुलगांव पुलिस ने बताया कि युवक के खुर्सीपार से ग्राम कुनारी भरदा आने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है नदी में क्यों डूबा इसकी भी जानकारी नहीं लग पाई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।दुर्ग एसडीआरएफ टीम में जिला सेनानी नागेन्द्र सिंह, प्रभारी हवलदार धनीराम यादव, राजकुमार यादव, नरोत्तम चंदेल राजू महानंद, थानेश्वर, महेश, हबीब खान, भानु प्रताप, रमेश कुमार, दिलीप कुमार, ओंकार का सराहनीय प्रयास रहा।

