नेहरू नगर भेलवा तालाब में डूबने से युवक की मौत, बॉल निकालने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया था युवक

नेहरू नगर भेलवा तालाब में डूबने से युवक की मौत, बॉल निकालने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया था युवक


नेहरू नगर भेलवा तालाब में डूबने से युवक की मौत, बॉल निकालने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया था युवक

भिलाई नगर 19 अक्टूबर । सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब में डूबने से आज सुबह एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर सुपेला पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करल विवेचना में लिया गया है।

थाना प्रभारी सुपेला सुरेश ध्रुव ने बताया कि नेहरू नगर भेलवा तालाब के उद्यान में आज सुबह 8:00 बजे के करीब कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे। इस दौरान उनकी बॉल तालाब में गिर गई । इस दौरान सुबह की सैर पर नेहरू नगर उद्यान पहुंचे लक्ष्मण कुमार एवं उसके दोस्त गुरुशरण से बच्चों के द्वारा बाल को तालाब से निकालने के लिए निवेदन किया गया था। जिसे निकालने के लिए दोनों युवक तालाब में उतरे थे। पैर में कुछ फसने के कारण गुरुशरण के द्वारा लक्ष्मण कुमार को बाहर निकलने कहां और गुरु शरण तालाब से बाहर आ गया । परंतु लक्ष्मण आगे बढ़ते हुए बॉल तक पहुंचा और बॉल को लेकर बाहर आ रहा था। इसी दौरान उसका पैर जलकुंभी में फस गया और वह डूबने लगा । जिसे बचाने का प्रयास भी किया गया । परंतु लक्ष्मण बाहर नहीं आ सका । बाद में गोताखोरों की मदद से लक्ष्मण के शव को बाहर निकाला गया।  युवक लक्ष्मण कुमार उर्फ लक्की 20 वर्ष निवासी नेहरू नगर ईस्ट गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है प्रतिदिन लक्ष्मण और उसका दोस्त नेहरू नगर तालाब में व्यायाम के लिए आया करते थे। सुपेला पुलिस के द्वारा सूचना मिलने के बाद पंचनामा कार्यवाही के पश्चात मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।