प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक पकड़ाया, बाइक नगदी समेत गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ युवक पकड़ाया, बाइक नगदी समेत गिरफ्तार



🔴 खुर्सीपार थाना क्षेत्र का मामला
भिलाई नगर, 4 अक्टूबर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले युवकों को खुर्सीपार पुलिस ने धरदबोचा है। चंद रूपयों की लालच में आरोपी प्रतिबंधित टेबलेट बेचते रहे हैं।
पुलिस टीम को आज मुखबीर से सूचना मिली कि आईटीआई चौक केनाल रोड खुर्सीपार में एक व्यक्ति नीले रंग के पैशन प्रो बाइक क्रमांक सीजी 07 एवाय 5346 के डिक्की में नीले रंग के थैले के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर बिक्री कर रहे हैं।

सूचना पर एसपी डाॅ अभिषेक पल्लव ने तत्काल टीम को निर्देशित किया कि घटनास्थल पहुंचकर मुखबीर सूचना को तस्दीक कर तहसीलदार के समक्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करें। तहसीलदार क्षमा यदु, उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक चुमुक लाल सिन्हा, अमन शर्मा, पंकज सिंह की टीम मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार आईटीआई चौक केनाल रोड खुर्सीपार में आरोपी को बाइक के साथ पकड़ा जिसके बैग/डिक्की की तलाशी लेने पर नीले रंग के थैला के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई नाईट्रोजेपाम टेबलेट आईपी नाईट्रोवेट-10, 10 एमजी का 7 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 30 नग टेबलेट कुल 210 नग टेबलेट एवं नगदी रकम सहित कुल 71 हजार 787 रूपये जब्त किए। आरोपी की पहचान समाउल उर्फ सैम पिता कमरूल्हक कुरैशी (22 वर्ष) निवासी इस्लाम नगर ताज बेकरी के पास संडे मार्केट सुपेला के रूप में हुई है।