एकता चौक पर चाकू लहरा रहा युवक गिरफ्तार
भिलाई नगर, 28 जून। हाउसिंग बोर्ड के एकता चौक चाकू से लोगों को डराने धमकाने की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ 25-27 आर्म्स ऐक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जामुन पुलिस ने बताया कि आरोपी आसिफ खान वल्द शेख रफीक खान (19 वर्ष) निवासी वार्ड 15 घासीदास नगर के कब्जे से एक स्टील का चाकू जब्त किया गया है। आरोपी एकता चौक कैलाश नगर के पास चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा था तभी घेराबंदी कर उसे पकड़ थाना लाया गया है।

