पावर हाउस में पानी पी रहे युवक को डंडे से पीटा, चाय दुकान संचालक सहित दो के खिलाफ जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 25 अगस्त। नंदिनी रोड पावर हाउस में चाय दुकान संचालक और उसके साथी ने एक युवक को बुरी तरह पीटा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह चाय दुकान में पानी पीने पहुंचा था तभी पानी लेने से नाराज दुकानदार ने उस पर पानी फेंका और डंडे से मारपीट की। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने कल रात धारा 294, 323, 34, 506 बी के तहत दो लोगों पर अपराध पंजीबद्ध किया है।
छावनी थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि कल शाम सुभाष नगर, वार्ड 37 बम्लेश्वरी मंदिर के पीछे निवासी इरफान अली (25 वर्ष) आईडीबीआई बैंक के पास नंदनी रोड चाय ठेला में पानी पी रहा था तभी चाय ठेला संचालक सोमनाथ ने पुराने विवाद को लेकर गुस्से में उसके ऊपर पानी फेंका। विरोध करने पर गाली देते हुए सोमनाथ को पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे डण्डा से पीट दिया। इरफान के आंख, सिर में चोट आई है। इसी बीच सोमनाथ का साथी संदीप सरकार उर्फ बड्डी भी वहां पहुंच गया और उसने भी इरफान को मारा है।

