विधायक को खत लिख कहा- "शराबियों के पास भी है गर्लफ्रेंड तो मेरी क्यों नहीं…!" अर्जी पढ़ विधायक की उड़ गई नींद-लड़के की तलाश में जुटे सीपेसलाहकार

विधायक को खत लिख कहा- "शराबियों के पास भी है गर्लफ्रेंड तो मेरी क्यों नहीं…!" अर्जी पढ़ विधायक की उड़ गई नींद-लड़के की तलाश में जुटे सीपेसलाहकार


विधायक को खत लिख कहा- “शराबियों के पास भी है गर्लफ्रेंड तो मेरी क्यों नहीं…!” अर्जी पढ़ विधायक की उड़ गई नींद-लड़के की तलाश में जुटे सीपेसलाहकार

चंद्रपुर, 18 सितंबर। राशन, नौकरी, गरीबी, आर्थिक मदद जैसी किसी भी सहायता की जरूरत होती है तो जनता अपने जनप्रतिनिधि से मदद की उम्मीद करती है। कई लोग अपने नेता को पत्र लिख समस्या के बारे में बताते हैं तो कुछ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ जाते हैं। लेकिन महाराष्ट्र के चंद्रपुर से अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने रातों रात विधायक की नींद उड़ा दी। दरअसल विधायक को एक ऐसा पत्र मिला है। जिसका समाधान उनके सलहाकारों से भी नहीं हो पा रहा है।

विधायक सुभाष घोटे को एक लेटर मिला है, जिसमें उनसे गर्लफ्रेंड की मांग की गई है। लेटर लिखने वाले युवक की पहचान भूषण राठौड़ के रूप में हुई है। भूषण ने लेटर में लिखा है कि वह एक छोटे से गांव राजौरा में रहता है। काम के सिलसिले में हर दिन राजौरा से गडचंदूर आना जाना होता है। यहां शराब बेचने वाले से लेकर काले कलूटे लोगों के पास भी गर्लफ्रेंड है, लेकिन मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। मुझसे कोई लड़की नहीं पटती। मेरा आत्मविश्वास समाप्त हो गया है, इसलिए अनुरोध है कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र की युवतियों को मेरी गर्लफ्रेंड बनने के लिए कहें। उनसे कहें कि हमारे जैसे लड़कों को भी भाव दिया जाए।

पत्र लिखने वाले लड़के की तलाश अभी तक नहीं हो पाई है। विधायक सुभाष घोटे का कहना है कि उनके पास कई पत्र आते हैं और समस्याओं का समाधान किया जाता है लेकिन ऐसे पत्रों से समय खराब होता है। युवक की तलाश कर उचित कार्रवाई की जाएगी।