भिलाई नगर 16 सितंबर । औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीके इंजीनियरिंग कारपोरेशन कंपनी में आज वर्ल्ड ओजोन डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी, स्टॉफ और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विश्व ओजोन दिवस पर सभी लोगों ने मिलकर ओजोन परत को संरक्षित करने की शपथ ली गई । प्रदुषण से होने वाले नुकसान से ओजोन परत को बचाने का संकल्प भी लिया गया। ओजोन परत सूर्य के प्रकाश के साथ से आने वाले अल्ट्रावायलेट किरण से हम सभी जीवों की रक्षा करती है। यह परत सूरज से आने वाली पैराबैगनी विकिरण अवशोषित कर लेती है। ओजोन परत के कारण ही हमारी पृथ्वी पर जीव संभव है। ओजोन परत के न होने पर सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणे के कारण पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी बिमारियों का सामना करना पड़ेगा। अगर मनुष्य चीजों का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें तो प्राकृतिक सम्पदा का दुरूपयोग न करें, प्रदूषण को रोकें और अधिक से अधिक वृक्षारोपरण करें । जिससे ऑक्सीजन वायुमण्डल में बनी रहेगी । और हमारा पृथ्वी सुरक्षित, सुंदर व स्वच्छ बना रहेगा । इस कार्यक्रम में डीजीएम राजीव चावला डीजीएम क्वालिटी के के साहू सुरक्षा अधिकारी बिंदु भूषण कार्मिक अधिकारी एसके दत्ता इंजीनियरिंग विभाग से के सी जॉन ,ओम प्रकाश साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

