दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रो‌द्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में मनाया गया विश्व दुग्ध दिवस

दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रो‌द्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में मनाया गया विश्व दुग्ध दिवस


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 01 जून । दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रोद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में विश्व दुग्ध दिवस 1 जून को मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय अधिष्ठता डॉ अवधेश कुमार त्रिपाठी ने की। डॉ त्रिपाठी ने अपने उद्‌द्बोधन में छात्रों को इस दिवस के इतिहास एवं महत्ता के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने दुनिया भर में एवं भारत में दूध एवं डेरी के व्यवसाय से जुड़ी महत्वपूर्ण तथ्य बताए। इस अवसर पर महावि‌द्यालय में छात्रों के लिए क्विज़ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

क्विज़ में डेरी के व्यवसाय, प्रसंस्करण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण एवं मार्केटिंग से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्रों ने “भारत की अर्थव्यवस्था में डेरी सेक्टर का योगदान ” विषय पर निबंध लिखा। मंच संचालन डॉ शकील असगर द्वारा किया गया तथा डॉ मनोरमा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।

Oplus_131072