काम की खबर 🟦 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में निकली वैकेंसी 🟧 आज ही ऐसे करें अप्लाई 🟫 47 हजार 900 तक मिलेगी सैलरी 🟩 जानिए- क्या है पूरी प्रक्रिया

<em>काम की खबर 🟦 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में निकली वैकेंसी 🟧 आज ही ऐसे करें अप्लाई 🟫 47 हजार 900 तक मिलेगी सैलरी 🟩 जानिए- क्या है पूरी प्रक्रिया</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 8 सितंबर। बारहवीं पास बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक आफ इंडिया में वैकेंसी निकली है। इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार को SBI की ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई करना है। अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 107 पदों को भरा जाएगा। इसमें से 18 पद आर्मरर्स के और 89 पद कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 17 हजार 900 रुपए से लेकर 47 हजार 900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन अप्लाई के बाद रिटन टेस्ट आयोजित होगा। इसमें शॉर्ट लिस्ट होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवार को पोस्टिंग दी जाएगी।
आर्मरर्स के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 12वीं पास या 12वीं के समान आर्ल्ड फोर्सेस स्पेशल सर्टिफिकेट जरूरी, टेक्निकल क्वालिफिकेशन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स आदि के लिए अलग-अलग होगी। कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए उम्मीदवारों को 50% मार्क्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी। किसी भी विषय में ग्रेजुएट होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास आर्म्स फोर्सेस स्पेशल सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 साल और अधिक से अधिक 48 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।
आइए अब अप्लाई कैसे करना है, इसकी जानकारी आपको दे दें। सबसे पहले आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें। SBI recruitment 2023 पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पर जाएं। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें। आगे की जरूरत के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।