सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 6 जुलाई। एफआईआर के बदले रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला थाना प्रभारी वेदवंती दरियो को एसएसपी संतोष सिंह ने निलंबित कर दिया है । इससे पहले कल गिरफ्तार करने के बाद एसीबी ने आज रायपुर कोर्ट में दरियो को पेश किया। कोर्ट ने 19 जुलाई तक जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि महिला थाना प्रभारी को कल थाने में ही रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया था। एफआईआर लिखने के लिए महिला थाना प्रभारी के द्वारा प्रार्थी से ₹20000 की रिश्वत देने की मांग रखी थी। इस पर प्रार्थी के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत कर दी गई थी। नतीजन महिला थाना प्रभारी रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुई।

