प्रेम प्रकाश पांडे के सार्थक प्रयास से भिलाई में 13 से 15 अगस्त तक हर घर लहराएगा तिरंगा, राष्ट्रव्यापी मुहिम से जुड़े भिलाइयंस, श्री राम जन्म उत्सव समिति की रही निर्णायक भूमिका
भिलाई नगर 10 अगस्त । हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भिलाई शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा लोगों को घर में झंडा फहराने जागरूक करने पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा, जिससे बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। केवल और केवल यह उत्साह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडे के इस यात्रा में सार्थक प्रयासों से ही संभव हो पाया है । उनकी जीवटता का ही परिणाम है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप भिलाइयंस इस राष्ट्रव्यापी मुहिम से आसानी से जुड़ पाए हैं । नागरिक ने देश भक्त एवं राष्ट्रभक्त के इस संदेश को आत्मसात करते हुए अपने अपने घरों मे 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराएंगे । नगर में भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद होने के बाद भी इस राष्ट्रव्यापी मुहिम को जन जन तक पहुंचा पानी में श्री राम जन्म उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं की मदद से केवल प्रेम प्रकाश पांडे ही सफल रहे हैं।

बुधवार को श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा सुपेला में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में वैशालीनगर विधानसभा के विधायक विद्यारतन भसीन सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं क्षेत्र के आमजन जुड़े। सभी ने पूरे जोश के साथ लोगों को आजादी के इस महोत्सव में सहभागी बनने और तिरंगा को अपने घर में फहराने की अपील की।

पदयात्रा की शुरूआत अवंतीबाई चौक सुपेला से की गई जो गदा चौक होते हुए इंदिरा मार्केट सद्भावना चौक पहुंची। यहां पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठन के सदस्यों द्वारा पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रा का समापन आजाद चौक रामनगर में किया गया। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हमारा तिरंगे के साथ रिश्ता और मजबूत होगा और लोगों में देशभक्ति की भावना भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हमें तिरंगा अभियान में संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं, जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे। उन्होंने आमजनों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को शामिल करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों में अपार उत्साह है।

वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि भारत मां को वीरों की जननी कहा जाता है। इस धरती पर कई ऐसे वीर सपूत हुए हैं, जिन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए इस देश को आजाद कराने के लिए अपना जीवन तक बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए अंतिम सांस तक लड़े। आज उनके बलिदान की बदौलत ही हम आजादी का यह महोत्सव मना रहे हैं।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने कहा कि इस राष्ट्रीय महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक देशभक्त नागरिक का उत्सव है। यह अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति का अर्थ केवल तिरंगा हाथ में लेकर चलना ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने का प्रण भी होता है।
पदयात्रा में मुख्य रूप से शंकरलाल देवांगन,रमेश माने, बुद्धन ठाकुर, अजय पाठक, प्रवीण पाण्डेय, अरविंद जैन, मदन सेन, अरविंदर सिंह खुराना, संतोष मौर्य, विनोद सिंह, पियूष मिश्रा, भोजराज सिन्हा, राम अवतार जंघेल, दिलीप केसरवानी, अंकित सिंह रिंकू साहू, गोल्डी सोनी, दीपक रावना, आशीष अग्रवाल, राजा संधू, हरीश कन्नौजिया, राहुल भोंसले, अशोक यादव, रोहित तिवारी, सन्नी पाण्डेय, पलाश लिहितकर, सागर शुक्ला, जोनाथन जोना, यशवंत राजपूत, निशू पाण्डेय, रेहान अहमद, दमनजीत सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

