विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने गुरु पूर्णिमा पर जिले के ग्रामीण शिक्षक शिक्षिकाओं का किया सम्मान

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने गुरु पूर्णिमा पर जिले के ग्रामीण शिक्षक शिक्षिकाओं का किया सम्मान


विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने गुरु पूर्णिमा पर जिले के ग्रामीण शिक्षक शिक्षिकाओं का किया सम्मान

दुर्ग 14 जुलाई । विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, दुर्ग  कार्यकारिणी शाखा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाज के वरिष्ठ गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के  सम्मान समारोह का आयोजन  छातागढ़, दुर्ग (ग्राम मोहलाई) में किया ।

सर्वप्रथम अपने स्वागत भाषण में मीडिया प्रभारी रश्मि पुरोहित ने गुरु को साक्षात ब्रह्म के समान बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “गुरु ही राष्ट्र के निर्माता हैं और नए राष्ट्र के निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो गई है ।”

संस्था की अध्यक्षा श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा ने समाज की वरिष्ठ शिक्षिका राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित श्रीमती ममता शर्मा का श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया। साथ ही दुर्ग जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिकाओ, आचार्य  जगदीश शर्मा,  ब्रज किशोर शर्मा, राजेश शर्मा, श्रीमती मधु शर्मा , श्रीमती विद्या लक्ष्मी दुबे, श्रीमती खुशबू शर्मा का स्वागत संस्था की विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, नारियल और शॉल पहना कर किया गया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अमूल्य विचार व्यक्त किए और संस्था के द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।  राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती ममता शर्मा ने समाज कल्याण के लिए महिला जागरूकता और महिलाओं की सहभागिता पर विशेष बल दिया। बृज किशोर शर्मा ने कहा कि “शिक्षक बनना जीविका  का साधन मात्र नहीं है, शिक्षक बनते ही समर्पण और निष्ठा के साथ देश के निर्माण का कर्तव्य बोध भी जागृत हो जाता है । “

शिक्षक राजेश शर्मा ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में हमारे क्षेत्र के प्रतिभागियों के चयन होने हेतु संस्था बना कर सहयोग देने का प्रस्ताव रखा । जगदीश ने संसार की प्रथम गुरु मातृशक्ति के द्वारा सम्मानित होने पर आभार व्यक्त किया । समापन भाषण में सांस्कृतिक सचिव श्रीमती दीपा शर्मा ने गुरु के रूप में सर्वप्रथम मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया । 

विप्र महिला फाउंडेशन दुर्ग की पदाधिकारियों ने ग्राम मोहलाई की सरकारी प्राथमिक शाला में जाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया । सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सम्मान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की । साथ ही अध्यक्षा श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा की अध्यक्षता में आगामी श्रावण मास की तीज पर भव्य तीज मिलन समारोह के आयोजन की रूपरेखा बनाते हुए सभी महिला पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का मसौदा तैयार किया ।  इस अवसर पर श्रीमती रश्मि मिसर, रश्मि पुरोहित, मधु शर्मा, नीलम शर्मा, सरोज शर्मा, किरण शर्मा, ज्योति शर्मा, डॉली शर्मा, सोनू शर्मा, दीपा शर्मा, किरण उमेश शर्मा, रमा शर्मा, क्षमा शर्मा, शीतल शर्मा, लक्ष्मी दुबे, ममता जोशी उपस्थित रही ।