भिलाईनगर 17 मार्च । छावनी थाना अतंर्गत कैंप 2 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही हैं।
छावनी पुलिस ने बताया कि पूजा सोनी (34वर्ष) कैंप-2 बैकुंठधाम की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद पूजा ही दोनों बच्चियों का पालन पोषण कर रही थी। सोमवार दोपहर करीब 12.30 से एक बजे के बीच उसने अपनी दोनों बेटियों को कमरे से बाहर कर दिया। मां की बात सुनकर दोनों बच्चिया चली गईं। कुछ देर बाद बेटियों ने आसपास के लोगों को घटना के संबंध में बताकर एकत्रित किया। दरवाजा तोड़ने पर फंदे पर लटकी मिली। इस पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइडल नोट मिला है, जिसमें किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा धोखा देने का जिक्र किया है।

