🟦 बच्चे को गोद में लेकर संसद पहुंचीं महिला सांसद कौन हैं……‼️पहले डॉक्टर रहीं अब 50 हजार वोट से जीत पहुंची हैं संसद

🟦 बच्चे को गोद में लेकर संसद पहुंचीं महिला सांसद कौन हैं……‼️पहले डॉक्टर रहीं अब 50 हजार वोट से जीत पहुंची हैं संसद



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 08 जून। 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान नवनिर्वाचित वाईएसआरसीपी सांसद गुम्मा थानुजा रानी जब लोकसभा पहुंची तो लोग देखते रह गए क्योंकि सांसद की गोद में उनकी बच्ची भी साथ थी।


आपको बता दें कि गुम्मा तनुजा रानी आंध्र प्रदेश की अरकू लोकसभा सीट से जीत कर आई हैं और वो पेशे से पहले डॉक्टर थीं। इस बार अरकू लोकसभा सीट से उन्होंने लगभग 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। गुम्मा ने बीजेपी उम्मीदवार कोथापल्ली गीता को हराया है। चुनाव में कोथापल्ली गीता को 4 लाख से अधिक वोट मिले है जबकि गुम्मा को उनसे लगभग 50 हजार मत अधिक मिले हैं। गुम्मा थानुजा बेहद सामान्य परिवार से आती हैं, उनके पति वाईएसआर कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं।