तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रध्वज का सम्मान सर्वोपरि – फूल माली,
हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण
भिलाई नगर 15 अगस्त । हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दुर्ग के प्रांगण में 76 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण शाला की प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत फुलमाली के द्वारा किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत छात्रों में ध्वज वितरण किया गया । ‘फ्लैग मार्च’ से छात्रों में अत्यंत उत्साह था ।
छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तृत किए गए। कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों द्वारा भाषण तथा कक्षा नवमीं की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तृत किया गया । नन्हें बच्चों के गीत व कविताओं ने सभी में स्वाधीनता का जोश भर दिया।
कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्वाधीनता से संबंधित ‘पोस्टर मेकिंग’ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत् कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के छात्रों कों नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई गई।
प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत फुलमाली ने कहा कि तिरंगा फहराते समय तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है। अतः 15 अगस्त के पश्चात् भी इसका सम्मान करें। इसे जमीन पर या कचरे में न डालें। यह तिरंगे का अपमान है। तिरंगे का उपयोग कर बाद में उसे उचित तरीके से रखें। शाला के निर्देशक (एकेडेमिक) श्रीमती दीप्ति तिवारी, निर्देशक (ऑपरेशन्स) मनीष तिवारी, निर्देशक (इंफास्ट्रक्चर) ब्रजमोहन उपाध्याय, संयुक्त सचिव उमाकांत मिश्रा ने शहीदों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं । इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत फुलमाली, प्रधानाध्यापिका श्रीमती रचना निगम, ऐकेडेमिक कॉडिनेटर एस. राजीव व समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे ।

