तीन साल की बच्ची को ले थाना पहुंच पति ने कहा-साहब मेरी पत्नी अपनी ही बच्ची की हत्या क्यों करेगी, उसे छोड़ दो….! माँ पर मासूम की हत्या का लगा कलंक

तीन साल की बच्ची को ले थाना पहुंच पति ने कहा-साहब मेरी पत्नी अपनी ही बच्ची की हत्या क्यों करेगी, उसे छोड़ दो….! माँ पर मासूम की हत्या का लगा कलंक


तीन साल की बच्ची को ले थाना पहुंच पति ने कहा-साहब मेरी पत्नी अपनी ही बच्ची की हत्या क्यों करेगी, उसे छोड़ दो….! माँ पर मासूम की हत्या का लगा कलंक

भिलाई नगर, 9 अक्टूबर। बच्चियों को आपस में झगड़ते देख मां ने बच्ची को पहले दो तीन थप्पड़ मारे और झगड़ा करने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो बेलन से उसके सिर में मारा। बेलन बच्ची को इतना तेज लगा कि वह वहीं गिर गई और उसे दौरे पड़ने लगा। अंततः माँ पर बच्ची की हत्या का कलंक लग ही गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम में वाटर सप्लायर मनीष सिंह (35 वर्ष) की पत्नी के ऊपर अपनी ही मासूम बेटी की हत्या का कलंक लगा है। आरोपी माँ ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बेटी शिवानी 4 साल की है और छोटी बेटी शगुन 3 साल की है। शगुन की तबीयत खराब थी। 6 अक्टूबर को दोपहर मनीष के ड्यूटी जाने के बाद वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शिवानी शगुन से झगड़ा करने लगी। मां ने शिवानी को पहले दो तीन थप्पड़ मारे और झगड़ा करने से मना किया। जब शिवानी नहीं मानी तो उसने बेलन से उसके सिर में मारा। बेलन शिवानी को इतना तेज लगा कि वह वहीं गिर गई और उसे दौरे पड़ने लगे। शिवानी की मां ने फौरन मकान मालिक की मदद से उसे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

गौरतलब हो कि शिवानी की मौत के बाद मां का रो-रोकर हाल बेहाल है। पिता अपनी पत्नी को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए दो दिन से स्मृति नगर चौकी के चक्कर काट रहा है। उसका कहना है मां ने दोनों बेटियों का झगड़ा शांत कराने के लिए बड़ी बेटी को थप्पड़ मारे और डंडा लेकर डराया था। इस दौरान अचानक शिवानी घूम गई और वह डंडा उसको लग गया लेकिन पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि मां ने बेटी को थप्पड़ मारने के साथ गुस्से में आकर बेलन से भी मारा। शायद बेलन से अपनी मासूम बच्ची को मारने वाली मां को यह नहीं पता था कि उसके सिर पर उसकी ही बेटी हत्या का कलंक लग जाएगा। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले मां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण बनाकर कार्रवाई करेगी, फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।

विदित हो कि स्मृति नगर पुलिस ने उस बेलन को जब्त कर लिया है जिससे आरोपी मां ने अपनी बच्ची को मारा है। यह बेलन ठोस लकड़ी का पतला काफी नुकीली डंडी वाला है। शायद यही कारण है कि माथे पर इसका प्रहार लगते ही उसके अंदरूनी हिस्से में 4 बाई 4 इंच की इंटरनल इंजुरी हो गई और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि शिवानी जब डेढ़ साल की थी तभी मनीष को दूसरी बेटी भी हो गई। वह काम पर चला जाता तो दो मासूम बच्चियों पालने में मां को काफी परेशानी होती थी। इसी के चलते मनीष ने बड़ी बेटी शिवानी को अपने माता-पिता के पास अमेठी उत्तर प्रदेश भेज दिया था। शगुन को उसके दादा दादी ही पाल रहे थे। तीन महीने पहले ही शगुन अमेठी से अपनी मां के पास भिलाई आई थी। अब परिवार इस घटना के बाद काफी परेशान है।