घर के सामने गाली गलौज से मना किया तो युवकों ने महिला को घसीटते हुए पीटा, जुर्म दर्ज

घर के सामने गाली गलौज से मना किया तो युवकों ने महिला को घसीटते हुए पीटा, जुर्म दर्ज


घर के सामने गाली गलौज से मना किया तो युवकों ने महिला को घसीटते हुए पीटा, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 3 मई। कल रात सुभाष नगर जामुल में गाली गलौज करने से दो युवकों को मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। आपत्ति करने से आगबबूला लड़कों ने महिला का बाल पकड़ घसीटते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। मोहल्लेवासियों के बीचबचाव बाद आरोपी भाग गए। मामले में जामुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 284, 323, 34 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल वार्ड-10 सुभाष नगर, गौरा गौरी चौराहा के पास निवासी तिलक साहू की बेटी का विवाह समारोह चल रहा था। रात 9 बजे मोहल्ले की रंजू यादव (35 वर्ष) के घर के सामने तिलक का भतीजा अपने दोस्त के साथ जोर जोर से गालियाँ दे रहा था। रंजू ने उन्हें टोकते हुए अपशब्दों का प्रयोग करने से मना किया तो दोनों युवक उसे भी गालियाँ देने लगे। रंजू घर से निकली तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बाल पकड़ घसीटने लगे। मारपीट से श्रीमती रंजू के सिर व पीठ में चोट आई है। मोहल्ले के आशीष यादव एवं आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो दोनों आरोपी भाग गए।