घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वागत एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय में स्वागत एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन


दुर्ग 2 मार्च । घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविदयालय के कला संकाय की छात्राओं के द्वारा स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बी .ए प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत, एवं बी .ए आंतिम वर्ष की छात्राओं के बिदाई समारोह में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह गुप्ता । एवम् प्राचार्य डॉ मृदुला वर्मा, उप प्राचार्य श्रीमती नीतू सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक श्रीमती विभा शर्मा अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि डॉ राघवेंद्र सिंह गुप्ता ने छात्राओं को अपने उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं, साथ ही अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करे और सफलता प्राप्त करे। छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक खेल की प्रस्तुतियां दीं । जिसमें मिस फ्रेशर का खिताब बी ए प्रथम वर्ष से गीतांजलि देवांगन एवम् मिस फेयवेल का पुरस्कार बी. ए .तृतीय वर्ष से अर्पिता पांडेय, बेस्ट केट वॉक के लिए मोनिका महार, अंजलि देवांगन ,वर्ष की सबसे शरारती छात्रा हेतु लक्ष्मी पटेल को, मिस ब्यूटी के लिए परवीन को चुना गया। मंच संचालन लक्ष्मी साहू ,दिशा साहू के द्वारा किया गया। साथ ही बी ए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को संचालित किया। कार्यक्रम के अंत में कला संकाय की विभागाध्यक्ष श्रीमती तृप्ति खनंग ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।