*साईँ कॉलेज ,सेक्टर 6, भिलाई में डिजिटल लिटरेसी पर वेबिनार आयोजित

*साईँ कॉलेज ,सेक्टर 6,  भिलाई में डिजिटल  लिटरेसी  पर  वेबिनार आयोजित


*साईँ कॉलेज ,सेक्टर 6,  भिलाई में डिजिटल  लिटरेसी  पर  वेबिनार आयोजित

भिलाई नगर 18 सितंबर । साईँ कॉलेज ,सेक्टर 6,  भिलाई में डिजिटल  लिटरेसी  विषय पर एक वेबिनार का आयोजन कंप्यूटर साइंस विभाग और आई क्यू ए सी सेल के  द्वारा किया गया जिसमे कंप्यूटर विज्ञान विभाग प्रमुख एवं कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह ने अपने संबोधन में कहा आज कल लोगो के बिच डिजिटल मीडिया और इंटरनेट इस्तेमाल करने वालो की संख्या काफी ज्यादा हो गयी है परन्तु डिजिटल जागरूकता और साक्षरता की कमी के कारण  डिजिटल उपकरण जैसे कंप्यूटर , स्मार्टफोन  और टैबलेट का पूरी तरह से उपयोग एवं डिजिटल पेमेंट के सभी तरीकों  को लेकर काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।  डॉ. ममता सिंह ने  यह भी बताया की डिजिटल साक्षरता से हम इस कठिनाई से कैसे बच सकते है । कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.बी तिवारी ने अपने संबोधन में  सभी छात्रों द्वारा इस कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा और कक्षा  में हो रही कठिनाई से अवगत कराया और कैसे  डिजिटल साक्षरता के द्वारा इस कठिनाई दूर किया जा सकता है।  कार्यक्रम के अंत में  कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापक  चित्ररेखा बघेल ने कार्यक्रम का अंत करते हुए बताया की अगर हम इस डिजिटल दुनिया में डिजिटल साक्षरता रखते है तो यह  हमारे जीवन में बहुत उपयोगी साबित होता है।  इस वेबिनार को सफल बनाने में कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री सुशिल दुबे , चित्ररेखा बघेल , धीरेन्द्र परते , हरप्रीत कौर , शिवांशी एवं अन्य प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।