छत्तीसगढ़ का मौसम : 9 जिलों में बढ़ाते तापमान ने कराया गर्मी का एहसास, डोंगरगढ़ में पारा पहुंच 41 डिग्री के पार, कल-परसों आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ का मौसम : 9 जिलों में बढ़ाते तापमान ने कराया गर्मी का एहसास, डोंगरगढ़ में पारा पहुंच 41 डिग्री के पार, कल-परसों आंधी के साथ बूंदाबांदी के आसार


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 29 मार्च । छत्तीसगढ़ में मार्च के अंतिम हफ्ते में ही करीब एक दर्जन जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को डोंगरगढ़ में 41.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान में मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी का एहसास कर दिया है। दुर्ग बिलासपुर एवं रायपुर में थर्मामीटर 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग के द्वारा 30 एवं 31 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसके कारण शनिवार को आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।