Weather News बारिश से मिली राहत : छत्तीसगढ़ में तापमान 3-5 डिग्री गिरा

Weather News बारिश से मिली राहत : छत्तीसगढ़ में तापमान 3-5 डिग्री गिरा


🔴2 मई को फिर बारिश के आसार, कई इलाकों में गर्मी से राहत

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 01 मई 2026। प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। अंबिकापुर से जगदलपुर तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज धूप और लू से कुछ राहत मिली है।

मौसम सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका दक्षिण उड़ीसा से मन्नार की खाड़ी तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है।

2 मई को फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने 2 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और वज्रपात की भी आशंका है।

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

हालांकि, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।