रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

रायपुर-दुर्ग हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग


🔴ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने जारी की एडवाइजरी

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 25 सितंबर 2026। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कई वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

https://youtube.com/shorts/g3a75wsvbQI?si=5CUjI0SgBO0BCsjP

यातायात का दबाव कम करने और रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुगम बनाए रखने के लिए विशेष रूप से भारी वाहनों को निर्धारित डायवर्टेड रूट से जाने की सलाह दी गई है।

राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग:
अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:
अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।

ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए:
अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।

भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए:
उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।

प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचें

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है।