लगातार बारिश से पीडब्ल्यूडी आफिस में “मौसम” बना रहे कर्मचारियों का 👁️‍🗨️ देखें विडियो 🛑 शराब छलकाते नजर आए पीडब्ल्यूडी कर्मी 🛑 फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप…‼️

<em>लगातार बारिश से पीडब्ल्यूडी आफिस में “मौसम” बना रहे कर्मचारियों का 👁️‍🗨️ देखें विडियो 🛑 शराब छलकाते नजर आए पीडब्ल्यूडी कर्मी 🛑 फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप…‼️</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 27 जून। देश के कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते जहां भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है वहीं ठेले खोमचे और रेहड़ी लगा कमाने वाले और स्ट्रीट वेंडर्स का हाल बुरा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला देहात के पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय में ऐसी ही बारिश में जाम छलकाते बाबू और कर्मचारियों का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

हालांकि वायरल वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है फिर भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने जांच कमेटी गठित कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही किए जाने की बात कही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि CGNewsonline नहीं करता है लेकिन पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अंदर शराब पीते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है वह हैरान और परेशान करने वाला है। इसमें दिखाई दे रहे सरकारी कर्मचारी बाकायदा गाना गाते हुए शराब पार्टी कर रहे हैं। खबर मिली है कि आज वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता ने जांच बैठा दी है।