देखिए विडियो 👁️‍🗨️ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के इस बूथ में बहुत धीमी गति से हो रहा मतदान 🟦 लोगों की शिकायत घंटों लंबी कतार में खड़े होना पड़ रहा है 🟩 बगल के कमरे में इक्के दूक्के लोग, 2 नंबर पर सुबह से भीड़

<em>देखिए विडियो 👁️‍🗨️ दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के इस बूथ में बहुत धीमी गति से हो रहा मतदान 🟦 लोगों की शिकायत घंटों लंबी कतार में खड़े होना पड़ रहा है 🟩 बगल के कमरे में इक्के दूक्के लोग, 2 नंबर पर सुबह से भीड़</em>



भिलाई नगर, 17 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के वार्ड-29 शारदा विद्यालय मतदान केंद्र क्रमांक 104 में मतदाताओं ने अत्यंत धीमी गति से मतदान होने की शिकायत की है। यहां मतदाता सुजीत सिंह ने बताया कि इस बूथ पर सुबह से ऐसे ही लंबी कतार लगी हुई है। बूथ में मतदान प्रक्रिया धीमी होने से घंटे भर लोग कतार में खड़े परेशान हो रहे हैं। बताया जा रहा कि यहां कमरा नंबर 1, 3 और 4 सुबह से खाली है लेकिन कमरा नंबर 2 में ही एक साथ वोटर्स बड़ी संख्या में लगातार पहुंच रहे हैं और कमरे के सामने लंबी कतार होने से अपनी बारी के इंतजार में काफी समय लोग खड़े हैं, परेशान हैं।