देखिए राहुल गांधी का वह विवादित बयान वाला विडियो 🛑 जिस पर अभी अभी फिर फंसे राहुल बाबा 🟥 “पनौती” और “जेबकतरे” वाले बयान से बढ़ी मुश्किलें 🟦 कल शाम तक देना होगा जवाब

<em>देखिए राहुल गांधी का वह विवादित बयान वाला विडियो 🛑 जिस पर अभी अभी फिर फंसे राहुल बाबा 🟥 “पनौती” और “जेबकतरे” वाले बयान से बढ़ी मुश्किलें 🟦 कल शाम तक देना होगा जवाब</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 नवंबर। कांग्रेस हाईकमान नेतृत्व पर बैठे राहुल गांधी एक बार फिर अपनी बयानबाजी पर फंसते नजर आ रहे हैं। इसके पूर्व चौकीदार वाले बयान पर फजीहत के बाद राहुल की “जेबकतरा” बयान की सीरिज मुसीबत बन कर उभरी है।

चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। ये नोटिस उनके ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ वाले बयान पर जारी किया गया है। उन्होंने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए एक बार फिर ऐसी बयानबाजी की है। अब चुनाव आयोग ने उनको नोटिस जारी करते हुए शनिवार शाम तक जवाब मांगा है।