देखिए विडियो 🔥 हाय गर्मी 🔥हास्पिटल में खड़ी एम्बुलेंस आग के गोले में तब्दील 🛑 दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में एक घंटे फायर ब्रिगेड की मशक्कत

देखिए विडियो 🔥 हाय गर्मी 🔥हास्पिटल में खड़ी एम्बुलेंस आग के गोले में तब्दील 🛑 दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में एक घंटे फायर ब्रिगेड की मशक्कत



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 जून। दुर्ग जिला अस्पताल कैंपस में खड़ी एक एंबुलेंस में देर रात अचानक आग लग गई। गाड़ी से आग की लपटें निकलते देख वहां अफरा तफरी मच गई और आनन फानन लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी, आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है।


दुर्ग जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार देर रात करीबन साढ़े 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल दुर्ग परिसर में खड़ी एक गाड़ी में आग लग गई है। तुरंत एक दमकल और टीम को रवाना किया गया। दमकल की टीम पौने 4 बजे वहां पहुंच गई। टीम ने जाकर देखा कि जिला अस्पताल की एक एंबुलेंस (मारुति वैन) आग से घिरी हुई है।‌वैन में आग इतनी बढ़ गई थी कि वो पूरी गाड़ी में फैल गई और गाड़ी आग का गोला बन गई थी। फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत लोगों को वहां से दूर कर पानी से आग को बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक दमकल गाड़ी पानी की सहायता से आग पर काबू पाया और सुबह साढ़े 4 बजे तक पूरी तस्दीक बाद वहां से चली आई।
आपको‌ बता दें कि अचानक इतनी रात में बंद एंबुलेंस गाड़ी में आग कैसे लगी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है। सूचना पाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ कर वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।