देखिए विडियो 🟧 ओमान में फंसीं भिलाई की दीपिका से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात 🟩 कहा- चिंता न करें जल्द आप भारत में होंगी

<em>देखिए विडियो 🟧 ओमान में फंसीं भिलाई की दीपिका से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात 🟩 कहा- चिंता न करें जल्द आप भारत में होंगी</em>



भिलाई नगर, 07 फरवरी। मस्कट में बंधक बनाई गई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगातार संपर्क किया और त्वरित कार्रवाई के पश्चात दीपिका को सुरक्षित एम्बेसी बुलवाकर उनसे फोन पर बात की है। ओमान में इंडियन एम्बेसेडर से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे।

विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उन्होंने बंधक बनाई गई महिला से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूँ। मस्कट की एम्बेसी में आ गई हूँ।
श्री शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करिये। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिये और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकिये के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें “CGNewsonline” में दीपिका के ओमान में बंधक होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। दुर्ग जिले के भिलाई में खुर्सीपार शक्ति नगर निवासी जे मुकेश (32 वर्ष) ने पुलिस को आवेदन दिया कि उसकी पत्नी खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका (29 वर्ष) को कुकिंग काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान देश की राजधानी मस्कट निवासी हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था। जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया तथा दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए। उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी। यह विषय जैसे ही उप मुख्यमंत्री शर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने स्वतः पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।