भिलाई नगर, 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है नतीजतन निगम भिलाई के सभी जोन क्षेत्र से शासकीय भवन, बिजली खम्भे, वृक्ष, शासकीय भूमि में बाँस बल्ली गड़ा कर लगाए गये बैनर, पोष्टर, तोरण, होर्डिंग्स आदि को निगम के सम्पत्ति विरूपण दल द्वारा हटाया जा रहा है। शाम से देर रात तक बैनर पोस्टर हटवाने अधिकारी अपने अपने जोन क्षेत्र और वार्डों में सक्रिय हैं।
देखिए विडियो 🟧 आचार संहिता लगते ही शाम से देर रात तक बैनर-पोस्टर होर्डिंग्स हटाने डंटा रहा भिलाई निगम अमला

