*वार्ड 66 से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू के समर्थन में सामने आई वार्ड की महिलाएं, संभाली प्रचार-प्रसार की कमान*

*वार्ड 66 से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू के समर्थन में सामने आई वार्ड की महिलाएं, संभाली प्रचार-प्रसार की कमान*


वार्ड 66 से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू के समर्थन में सामने आई वार्ड की महिलाएं, संभाली प्रचार-प्रसार की कमान

भिलाई नगर 15 दिसंबर । नगर पालिक निगम भिलाई वार्ड क्रमांक 66 सेक्टर 7 पूर्व से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू के पक्ष में सघन प्रचार प्रसार के लिए स्वयं वार्ड की महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। सभी महिलाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। इस संबंध में महिलाओं ने कहा कि सेक्टर 7 वार्ड क्रमांक 66 में एक भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहा है। लगातार पूर्व पार्षद लक्ष्मीपति राजू के प्रयास से खेल सांस्कृतिक, उद्यान, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, बस स्टॉप के सभी कार्य पूर्ण हुए हैं। विवेकवान पूर्व पार्षद  राजू की कार्यशैली के कारण वार्ड की महिलाएं प्रभावित है और उनके दोबारा चुने जाने के लिए पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रीमती वाय पूर्णिमा ने कहा कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू ही सेक्टर 7 पूर्व वार्ड क्रमांक 66 के लिए सर्वाधिक उपयुक्त जनप्रतिनिधि विगत तीन बार से रहे हैं। इस बार भी उनके द्वारा उन्हीं का समर्थन किया जा रहा है। इसलिए लगातार जनसंपर्क उनके पक्ष में किया जा रहा है।

श्रीमती अंजू साहू ने कहा कि उनकी महिला टीम के द्वारा सड़क 27, 28, 29, 30 एवं एवेन्यू बी में घर घर जाकर पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया है । श्रीमती सरोज चौबे, श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में लक्ष्मीपति राजू के द्वारा वार्ड में कार्य किए गए हैं । इसी को ध्यान में रखकर ही महिलाएं उनके पक्ष में प्रचार प्रसार कर रही हैं।

श्रीमती जी  सरस्वती, सुमन लता सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों कोविड-19 के दौरान भी पार्षद रहते हुए लक्ष्मीपति राजू के द्वारा वार्ड के प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति के भी कार्य किए गए और आगे भी उन्हें ही अवसर मिले इसके लिए लगातार महिला टीम के द्वारा उनके पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रचार प्रसार के दौरान अन्य महिला सदस्यों में श्रीमती सोनाली बागडे, नूरी सब्बा, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती बॉबी दिल्लीवार, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती मृदुला शुक्ला, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती सुज्ञान तिवारी, श्रीमती वाय मणि एवं श्रीमती कृष्णा वेणी शामिल है।