शिशुसरक्षंण माह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में शिशुओं को विटामिन ए की दी खुराक

शिशुसरक्षंण माह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में शिशुओं को विटामिन ए की दी खुराक


शिशुसरक्षंण माह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में शिशुओं को विटामिन ए की दी खुराक

भिलाई नगर 28 सितंबर । शिशुसरक्षंण माह अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के बंजरग पारा आंगनबाड़ी केंद्र मे स्वास्थ्य संयोजिका श्रीमती हेमलता निर्मलकर ने नवजात शिशुओं को विटामिन ए की खुराक पिलाने के साथ कृमिनाशक दवा ओर एनीमिया से बचाव हेतु आयरन सीरप वितरण किया । इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3के स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने हितग्राहियों के माताओ को नियमित टीकाकरण के महत्व को समझते हुए आंगनबाड़ी केंद्र व स्वास्थ्य संस्था मे जाकर प्रति माह टीका करण कराने ओर जांच कराने अपील की है। गर्भवती माताओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 मे डिलीवरी कराने हेतु शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को भी बताया गया है इस अवसर पर कुल 19बच्चों को विटामिन ए की खुराक,15 बच्चों को आयरन सिरप ,कुल 5 गर्भवती की जा़ंच कुल 4 शिशुवती माताओ को पोषण आहार वितरण ओर 7लोगों का बी पी शुगर जांच किया गया इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति व मितानीन गायत्री विशवकर्मा ,स्वास्थ्य विभाग के मुरली मनोहर वर्मा उपस्थित रहे।