विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का मिशनरियों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन 11 सितंबर को, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का  मिशनरियों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन 11 सितंबर को, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का  मिशनरियों के खिलाफ जंगी प्रदर्शन 11 सितंबर को, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

भिलाई नगर 9 सितंबर । बजरंग दल द्वारा पुलिस कप्तान  बद्रीनारायण मीणा  को धर्मांतरण के खिलाफ शिकायत एवं 11 सितम्बर को कलेक्ट्रेट घेराव सूचना दे दी गई है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रमुख राकेश शिंदे ने बताया कि दुर्ग जिले में हो रहे निरन्तर धर्मांतरण को रोकने बजरंग दल ने सम्पूर्ण दुर्ग जिले में विभिन्न आरोपी पादरियों के खिलाफ F I R करने की मांग को लेकर निरंतर सबन्धित छेत्र थाने में बजरंग दल द्वारा मांग की जा रही थी। जिस पर अभी तक दुर्ग जिला पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी मशिनिरियों पर कोई कार्यवाही नही की गई। 

भिलाई सुपेला डेरा बस्ती के मुख्य आरोपी पास्टरों पर अभी तक कोई कार्यवाही नही।

१- बिल्ली मंडावी(पास्टर नन रायपुर)

२- सुमित (पास्टर मिशनरी रायपुर)

३- सुरेखा (नन रायपुर)

४-रिजु(फरीद नगर मुरुम खदान चर्च )

५- रेशम( पास्टर डेरा बस्ती संचालक)

जिसमे डेरा बस्ती से 40 लोगों को नियमानुसार से हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा घर वापसी कराई गई,जिसमे पुलिस प्रशासन का कोई भी योगदान नही था।

 2 – दुर्ग में मुख्य आरोपी पास्टर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं

१ – ओबेद दास

२ – मंजू दास

 जामुल में मुख्य आरोपी पास्टर पर भी कोई कार्यवाही नही की गई है।

1-लक्ष्मी (पास्टर जामुल)

2- रिया (पास्टर जामुल)

मिशनरियों पर तत्काल कार्यवाही न करने पर बजरंग दल उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी जवाबदेही जिला पुलिस प्रशासन की होगी।