दुर्ग के 9 चौराहों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा कवर्धा कांड के खिलाफ कैबिनेट मंत्री का किया पुतला दहन

दुर्ग 9 नवंबर । परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत के वार्ड एवम ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष मे दुर्ग जिले में पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा ग्रीन चौक इंदिरा मार्केट पटेल चौक, महाराजा चौक, सिकोला भाटा, चंडी मंदिर चौक, पुलगांव चौक, इन सभी जगहो पर पुतला दहन किया गया और देर रात तक पुतला दहन का कार्यक्रम वार्ड स्तर पर भी जारी रह।

प्रांत संयोजक ने बताया कि निरंतर कल भी जारी रहेगा जो सभी वार्ड स्तर पर कल होगा और ग्रामीण क्षेत्र हैं वहां पर भी होगा कुल मिलाकर के हमारी मांग है कि हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा ना ले सरकार और जेल में बंद हमारे हिंदू वीर भाइयों को तत्काल रिहा किया जाए । हिंदुओं के उपर एक पक्षी कार्रवाई करके जो पुलिसिया कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है सरकार उसको तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। अन्यथा हिंदू समाज के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पूरी इकाई जमकर विरोध प्रदर्शन आगे आने वाले समय में करेगा । उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । इस पूरे कार्यक्रम के दौरान में प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा, बजरंग दल संयोजक रतन यादव , ललित चंद्राकर, नितेश साहू, टेकन सिन्हा, महेश यादव, राकेश शिंदे, अपूर्व सिंह रघुवीर कुशल शर्मा, राकेश, अश्वनी कुमार , सिद्धार्थ शर्मा अनिल सिंह गुर्जर, शैलेंद्र परिहार , शिवेंद्र परिहार आदि सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। जगह-जगह पुतला दहन सफलतापूर्वक किया गया।

