4 साल की मासूम के साथ ग्राम कोटवार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, कोटवार के प्रभाव से भयभीत परिजन 4 दिन बाद पहुंचे थाने, उतई पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुर्ग 2 जुलाई । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले ग्राम कोटवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उतई पुलिस के द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उतई पुलिस के मुताबिक 4 वर्षीय मासूम बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। तब उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम के कोटवार आरोपी लोकेश सोनवानी 50 वर्ष ने 4 वर्षीय मासूम को उठाकर के खेत में ले गया। खेत में बच्ची को निर्वस्त्र करने के पश्चात दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में घर लाकर छोड़ दिया। घटना 4 दिन पूर्व की बताई गई है। बच्ची के द्वारा अपनी तकलीफ को परिजनों को बताया गया। परंतु परिजन ग्राम कोटवार के प्रभाव को देखते हुए शांत थे। बच्ची के साथ बुरा करने वाले ग्राम कोटवार के खिलाफ शिकायत करने के लिए 4 दिन तक के हिम्मत जुटाने के बाद आज थाने पहुंचकर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई इस पर से उतरी पुलिस के द्वारा कोटवार लोकेश सोनवानी 50 वर्ष को आज गिरफ्तार कर दिया गया है।

