देर शाम बीच सड़क लड़कियों के दो गुट में जमकर मारपीट का विडियो वायरल 🛑 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का यह मामला नहीं पहुंचा थाना 🟢 विडियो देख तफ्तीश में जुटी पुलिस

देर शाम बीच सड़क लड़कियों के दो गुट में जमकर मारपीट का विडियो वायरल 🛑 छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का यह मामला नहीं पहुंचा थाना 🟢 विडियो देख तफ्तीश में जुटी पुलिस



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 5 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे और हाथ-मुक्के चलाती दिख रही हैं और बाल पकड़कर जमकर पिटाई कर रही हैं। इस दौरान कुछ लड़कियां बीच-बचाव करती भी दिखाई दे रही हैं। वायरल हुए इस घटना के विडियो की पतासाजी के बाद यह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यूर का विडियो बताया जा रहा है और घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम लड़कियां अरपा किनारे रिवर व्यू रोड पर घूमने निकलीं थीं। इस दौरान लड़कियों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हाथ-मुक्के चलाने लगे। इस हमले में लड़कियों को चोंटे भी आई हैं। उनके साथ आए लड़कों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। लड़कियां कौन हैं और उनके बीच विवाद क्यों हुआ, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लड़कियों के बीच सरेराह मारपीट होते देखकर रिवर व्यू रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने विडियो बना सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की पतासाजी में जुट गई है।