दुर्ग 10 अक्टूबर। पदमनाभपुर दुर्ग क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक दर्जन मोबाइल, एक टैब घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जप्त किया गया है। घूम घूम कर लूट एवं चोरी के वारदात को अंजाम दिया करते थे सीसीटीवी फुटेज की जांच आरोपियों की पहचान होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा ट्रेन में की गई चोरी की वारदात सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में भी वायरल हुई थी।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने आज पत्र वार्ता में बताया कि चौकी पद्मनाभपुर, दुर्ग के क्षेत्र में हो रहे चोरी एवं लुट के आरोपीगण की पतासाजी हेतु चौकी पदमनाभपुर में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी की टीम गठित की गई थी। जो आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज अवलोकन कर समय पश्चात आरोपीगण की पता तलाश किया गया। आरोपी समीर अली उर्फ छोटू उम्र 25 साल निवासी शास्त्री चौक, केलाबाडी केजीएन चौक जाहिद एग्रोल दुकान के पास पदमनाभपुर, राहुल मेश्राम उम्र 23 साल निवासी ओम नगर मन्नू किराना स्टोर्स के पास उरला थाना मोहन नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

आरोपियों ने बताया कि दुपहिया वाहन कमांक सीजी 07 एल 0890 में दोनो ने मिलकर 14 सितंबर को कलेक्टर बंगला सिविल लाईन पदमनाभपुर, 7 अक्टूबर को रात्रि करीबन 08.30 बजे कसारीडीह सांई मंदिर जाने वाली रोड पदमनाभपुर एवं 8 अक्टूबर को रविशंकर स्टेडियम मोड के पास फारेस्ट ऑफिस के पास डॉ० आलोक दिक्षित क्लिनिक के पास पदमनाभपुर एवं दुर्ग क्षेत्र में कई जगह लूट कारित किये है जो आरोपीयों से प्रकरण में प्रयुक्त वाहन सीजी 07 एल 0890 प्रकरण से संबंधित 05 नग मोबाइल तथा अन्य मोबाईल 07 नग व 01 नग टैब को जप्त किया गया है । इसके अतिरिक्त आरोपीगणों के द्वारा ट्रेन से चोरी करने की घटना भी इस्टाग्राम में वायरल हुआ है।

