दुर्ग 23 अप्रैल । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग 24 अप्रैल को शाम 3ः00 बजे बीआईटी, दुर्ग के ऑडिटोरियम में आयोजित होेने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, बिष्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चैबे, मोहम्मद अकबर, गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, सांसद द्वय सुश्री सरोज पांडे, विजय बघेल, विधायक, अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव, भिलाई, दुर्ग, चरोदा, रिसाली के महापौर पदम्श्री श्रीमती उषा बारले, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिवगण, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्णगण, संकाय अध्यक्ष आदि शामिल होंगे। समारोह का आरंभ 3ः45 पर आरंभ होेने वाली शोभायात्रा से होगा।

इस दीक्षांत समारोह का संपूर्ण रिहर्सल आज बीआईटी दुर्ग के ऑडिटोरियम में किया गया। इस रिहर्सल में दीक्षांत समारोह के दौरान स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 126 छात्र-छात्राए तथा पीएचडी प्राप्त करने वाले 13 शोधार्थियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप तथा विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी शामिल थें। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रषांत श्रीवास्तव ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्रों हेतु सफेद रंग का कुर्ता पजामा तथा छात्राओं हेतु कोसे रंग की कोई भी साड़ी ड्रेस कोड के रूप में निर्धारित की गई थीं। इन पोषाकों में पगड़ी धारण किये छात्र-छात्राएं अत्यंत प्रफुल्लित नजर आ रहे थें।
सभी स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले तथा पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को रिहर्सल के पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पगड़ी तथा विश्वविद्यालय का बैज निःषुल्क प्रदान किया गया। इसे धारण कर सभी दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।दीक्षांत समारोह के आज रिहर्सल के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत, एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। छात्र-छात्राओं को कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने दीक्षोपदेष देने का अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन, डाॅ. प्रीता लाल ने किया तथा दीक्षांत समारोह के विभिन्न चरणों का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने किया। छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक अथवा पीएचडी उपाधि लेने के दौरान ऑडिटोरियम में किस ओर से आना एवं जाना है इस बात का भी रिहर्सल किया गया। इसके अलावा ऑनलाइन जूम लिंक तथा यूट्यूब पर सीधा प्रसारण करने का रिहर्सल भी किया गया।

