सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति हटाए गए, कुशासन एवं अव्यवस्था बना कार्यवाही का कारण

सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति हटाए गए, कुशासन एवं अव्यवस्था बना कार्यवाही का कारण


सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 अक्टूबर । सरगुजा यूनिवर्सिटी के कुलपति को अशोक सिंह को हटा दिया गया है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति को कुशासन तथा अव्यवस्था के लिए हटाया गया है।

विश्वविद्यालय में आंतरिक विवाद एवं समन्वय के अभाव के कारण स्वस्थ शैक्षणिक व प्रशासनिक वातावरण का अभाव परिलक्षित हो रहा था। जनसाधारण एवं छात्रों की दृष्टि से विश्वविद्यालय के प्रति विश्वसनीयता में गिरावट आने के कारण राजभवन की तरफ से ये कार्रवाई की गई है।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में राज्यपाल कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के प्रशासन तथा अव्यवस्था को लेकर कुलपति प्रोफ़ेसर अशोक सिंह पर ये कार्रवाई की गई है।

अधिसूचना प्रकाशन के तिथि से एक वर्ष तक के लिए प्रभावशील रहेगा।विभाग के मुताबिक ऐसी परिस्थिति निर्मित हो गई है कि प्रशासन विश्वविद्यालय के हितों का उपाय किए बिना नहीं चलाया जा सकता है। मंत्रालय से बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव आरपी पांडेय ने यह आदेश जारी किया है।