श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण द्वारा विश्व एड्स दिवस पर किया विभिन्न गतिविधियां का आयोजन

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण द्वारा विश्व एड्स दिवस पर किया विभिन्न गतिविधियां का आयोजन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 9 दिसंबर । श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण के द्वारा विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई

श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण के द्वारा विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम विश्व एड्स दिवस पर शपथ ग्रहण किया गया। जिसमें युवाओं को इस एड्स की रोकथाम के लिए शपथ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा एवं महाविद्यालय की अकादमिक डिन डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव के द्वारा दिलाई गई।

इसके पश्चात रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से भी युवाओं को जागरूक करने के लिए यह गतिविधियों की गई। तथा इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अर्चना झा ने कहा कि यह दिवस अत्यंत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि युवाओं को जागरूक करने के लिए इस एड्स दिवस को मनाना चाहिए।

एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट करने तथा महामारी के खिलाफ एक जूटता प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता र्है । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण के मेंबर डॉ के जे मंडल एवं उज्जवला भोसले की सक्रिय सहभागिता रही।