नशे के कारोबार में लिप्त बुजुर्ग महिला तस्कर को वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से साढ़े 5 किलोग्राम गांजा किया जप्त

<em>नशे के कारोबार में लिप्त बुजुर्ग महिला तस्कर को वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से साढ़े 5 किलोग्राम गांजा किया जप्त</em>


भिलाई नगर 18 फरवरी । अवैध रूप से गांजा बिक्री करने करने वाली बुजुर्ग महिला तस्कर को पकड़ने में वैशाली नगर पुलिस को को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आरोपियों के कब्जे से 5.600 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थाना वैशाली नगर पुलिस एवं एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि वृंदा नगर गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में एक महिला महिला बीरो बाई हल्का गुलाबी रंग का सलवार शुट पहनी हुई हैं जो अपने घर के पास में अवैध रूप से गांजा रखकर ब्रिकी कर रही हैं कि सूचना पर निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। जहाँ मुखबीर के बताये महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम बिरो पति स्व० करनैल सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में वृंदा नगर थाना वैशाली नगर का निवासी होना बतायी। आरोपिया के कब्जे से एक थैले में 20 नग पुड़िया वनज लगभग 100 ग्राम एवं घर के अंदर दिवान से 07 नग पॉलीथीन में 5.500 ग्राम गांजा कुल 5.600 ग्राम गांजा किमती 33000/- रूप्ये को बरामद किया गया। थाना वैशाली नगर में अप00-41/2024 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपिया बिरो पति स्व0 करनैल सिंह उम्र 60 वर्ष साकिन गणेश मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय के बगल में वृंदा नगर थाना वैशाली नगर को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशिलय रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि0 केसेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक 344 विरेन्द्र यादव, आरक्षक 761 दुर्गेश राजपुत, आरक्षक 1585 भागवत साहू, आरक्षक 550 सुरेश यादव, म0आर0 1278 श्रेया राजपुत एवं एसीसीयु टीम से सउनि पूर्ण बहादुर सिंह की सरहानीय भूमिका रही।