पुलिस के साथ वैशाली नगर विधायक ने की कैंप क्षेत्र में पेट्रोलिंग 🟧 8 किलोमीटर तक पैदल चले रिकेश 🟩 कानून की खिलाफत करने वालों की अब खैर नहीं….❗

<em>पुलिस के साथ वैशाली नगर विधायक ने की कैंप क्षेत्र में पेट्रोलिंग 🟧 8 किलोमीटर तक पैदल चले रिकेश 🟩 कानून की खिलाफत करने वालों की अब खैर नहीं….❗</em>


भिलाई नगर, 23 जनवरी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान विधायक पुलिस टीम के साथ लगभग 8 किलोमीटर तक पैदल चले ताकि बेखौफ अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले आरोपियों के बीच संदेश जा सके कि उनकी भी अब खैर नहीं है। कानून व्यवस्था के खिलाफ जाने वाले अब बच नहीं सकेंगे।

गौरतलब हो कि 21 जनवरी की रात शारदापारा कैम्प-2 निवासी टेंट व्यवसायी संतोष साव अपने टेन्ट वाली गाड़ी टाटा-एस को पीछे कर रहा था उसी समय मोहल्ले के दो लडके बाईक से आये और उसकी टाटा एस के पीछे टकरा गये। इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और विवाद बढ़ा। फिर 5 लड़कों ने संतोष साव एवं उसके वर्कर गज्जू निर्मलकर से मारपीट की। उनमें से एक ने संतोष साव के भतीजे शिवम साव (17 वर्ष) को चाकू से पेट में और वर्कर गज्जू निर्मलकर को हाथ में मार दिया चोट आयी। शिवम साव को पेट में गंभीर चोट लगने से तत्काल उसे बीएमशाह अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गयी। घटना की रिपोर्ट पर 5 आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 147, 148 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। दूसरी तरफ विधायक रिकेश सेन भी मामले के संबंध में शीघ्र और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और स्वयं मृतक के परिजनों से मिले। घटना घटित करने वाले आरोपियों अंकेश चौहान उर्फ बाबू, चंद्रेश प्रधान उर्फ छोटे, राहुल प्रजापति उर्फ भोला, सुमीत चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। उपरोक्त आरापीगणों द्वारा अपराध घटित करना कबूल किया। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को आरोपी बाबू चंद्रेश प्रधान उर्फ छोटे के निशानदेही पर जब्त किया गया। प्रकरण में 4 बालिक व 1 अपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया गया था।