सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 4 दिसंबर। राजस्थान के चिकित्सा विभाग में 3 हजार 114 पदों पर वैकेंसी निकली है जिनमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 1 हजार 155, सहायक रेडियोग्राफर के 1 हजार 15 और लैब टेक्नीशियन के 1 हजार 44 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार को न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा 15 दिसंबर की शाम भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर और फार्मेसिस्ट के 3 हजार 114 पदों पर 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जबकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर होगी। नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया में रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। ऐसे में रिटन टेस्ट क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में राजस्थान स्वास्थ परिवार कल्याण संसथान की ऑफिशियल वेबसाइट sihfwrajasthan पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार को सबसे पहले sihfwrajasthan पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद मांगें गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर देने हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करन होगा। वहीं फीस जमा करने के साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है। एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंट-आउट निकाल सकते हैं।

